- मणिपुर हिंसा पर सदन में बयान दे पीएम मोदी, इस चर्चा कराई जाएं : खरगे

मणिपुर हिंसा पर सदन में बयान दे पीएम मोदी, इस चर्चा कराई जाएं : खरगे

नई दिल्ली । मणिपुर मामले को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में सत्ता व विपक्ष के बीच लगातार टकराव बना हुआ है। इससे मानसून सत्र में अभी तक संसद की कार्रवाई एक भी दिन सुचारू रूप से नहीं चल सकी है। विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में अपना बयान रखें, उस बयान पर हम सभी लोग चर्चा करने को तैयार हैं।

मणिपुर हिंसा पर राज्यसभा को जानकारी दें पीएम, सदन में चर्चा और वोटिंग हो :  खरगे - News Nation
 चर्चा के बाद इस मुद्दे पर वोटिंग भी कराएं। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कही। संसद में गांधी प्रतिमा के समीप अन्य विपक्षी सांसदों के साथ धरना दे रहे खरगे ने कहा कि जब संसद या विधानसभा का सत्र चल रहा होता है, तब ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री सदन के बाहर बयान नहीं दिया करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब बयान संसद के बाहर दिया गया। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री संसद के भीतर मणिपुर हिंसा की पूरी जानकारी व बयान दें।

ये भी जानिए.................
खड़गे ने मणिपुर हिंसा पर चुप्पी के लिए पीएम मोदी को घेरा, कहा- लोगों के जले  पर नमक छिड़क रही है खामोशी
दरअसल, सरकार व राज्यसभा के सभापति शॉर्ट ड्यूरेशन डिस्कशन के लिए राजी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इस पर नाराजगी जाहिर कर कहा कि वह कभी आधा घंटा कभी शॉर्ट ड्यूरेशन डिस्कशन की बात कहते हैं। लेकिन हम चाहते हैं कि नियम संख्या 267 के अंतर्गत सदन में चर्चा कराई जाए। इसके अंतर्गत चर्चा 4 घंटे की भी हो सकती है, उससे अधिक समय भी लिया जा सकता है या पूरा एक दिन भी इस चर्चा को दिया जा सकता है।
कांग्रेस का कहना है कि मणिपुर में हुई हिंसा पर चर्चा के लिए विपक्ष की यह मांग स्वीकार होनी चाहिए। इसी टकराव के कारण राज्यसभा में सोमवार को भी मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शेष बचे पूरे मानसून सत्र के लिए राज्यसभा से सस्पेंड किया गया है।
विपक्ष ने कहा- 'मणिपुर जल रहा है', सरकार चर्चा को तैयार, हंगामे के बाद संसद  शुक्रवार 11 बजे तक स्थगित

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag