- लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे गुढ़ा.....इसमें गहलोत सरकार के सारे काले करनामे लिखे

लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे गुढ़ा.....इसमें गहलोत सरकार के सारे काले करनामे लिखे

जयपुर । राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा को विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। गुढ़ा ने आरोप में दावा किया कि लगभग 50 लोगों ने मुझ पर हमला किया, मुझे मुक्का और लात मारी और कांग्रेस नेताओं ने मुझे विधानसभा से बाहर खींच लिया। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने मुझे बोलने तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगे कि मैं बीजेपी के साथ हूं। मैं जानना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है?
राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी में राजस्थान के कई मंत्रियों के कारनामे, खुलासे  से डरी अशोक गहलोत सरकार

गुढ़ा ने कहा कि मैं माफी क्यों मांगूंगा, मेरी गलती क्या थी। मैंने कुछ गलत नहीं कहा, प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मैं सदन में जवाब दूंगा। हमें बोलने नहीं दिया गया लेकिन अब मैं आजाद हूं। उन्होंने कहा कि जो भी खतरा है चाहे सदस्यता का हो या फिर मुकदमे का, मुझे जेल में डालने का भी खतरा है। मैं संघर्ष करूंगा। मैं प्रदेश की मां-बेटियों की रक्षा के लिए अवाज उठाऊंगा। गुढ़ा विधानसभा लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस लाल डायरी में गहलोत सरकार के कारनामे लिखे हैं। उन्होंने सरकार पर कई बड़ा आरोप भी लगाए।

ये भी जानिए.................
rajasthan vidhansabha high voltage drama rajendra gudha said about red diary  of ashok gehlot zzz | PHOTOS: राजस्थान विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा,  रोते नजर आए बर्खास्त मंत्री ...
बता दें कि राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी ही कांग्रेस सरकार से सवाल करने पर गुढ़ा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। गुढ़ा का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था जिसमें वह विधानसभा में यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि हम प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मणिपुर की बजाय हमें अपने अंदर झांकने की कोशिश करनी चाहिए। बयान के वायरल होने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल से उसे बर्खास्त करने की सिफारिश कर दी थी। 
Sacked minister Rajendra Singh Gudha in Rajasthan assembly heckled minister  Shanti Dhariwal - राजेंद्र गुढ़ा और धारीवाल के बीच विधानसभा में हाथापाई;  बागी नेता बोले- कांग्रेस नेताओं ...


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag