- सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित

सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उमर खा‎लिद की जमानत या‎चिका पर सुनवाई स्थ‎गित कर दी। यह जानकारी सोमवार को ‎मिली जब छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित हुई। गौरतलब है ‎कि उमर खालिद को 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश के मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और बेला एम त्रिवेदी की पीसेयाचिकाकर्ता के वकील ने सुनवाई पर एक सप्ताह की अवधि के लिए स्थगन की मांग की थी।

दिल्ली दंगा : उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित  - News Nation
 इसके मद्देनजर सुनवाई को स्थगित कर दिया गया। शीर्ष अदालत की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह मामला 9 अगस्त को सूचीबद्ध होने की संभावना है। उमर खालिद की याचिका के जवाब में दिल्ली पुलिस ने रविवार को जवाबी हलफनामा दायर किया था, जो अभी तक आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड पर प्राप्त नहीं हुआ है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को मामले को 24 जुलाई के लिए पोस्ट कर दिया था। 
हालां‎कि दिल्ली पुलिस के वकील ने हजारों पन्नों की चार्जशीट का हवाला देते हुए जवाब दाखिल करने का और समय मांगा था।

Umar Khalid Case UAPA मामले में उमर खालिद की जमानत याचिका पर 24 जुलाई को  होगी सुनवाई - Hearing on Umar Khalids bail plea in UAPA case to be held on  July 24
 वहीं उमर खालिद की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी थी कि वह आदमी दो साल और ग्यारह महीने से हिरासत में है। कौन सा शपथ पत्र दायर करने के लिए है? यह एक जमानत याचिका है। उमर खालिद ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जमानत से इनकार के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और रजनीश भटनागर की पीठ ने पिछले साल 18 अक्टूबर को नियमित जमानत की मांग करने वाली उमर खालिद की अपील खारिज कर दी थी।

ये भी जानिए.................
Delhi Riot: पूर्व JNU छात्र उमर खालिद को झटका, SC ने जमानत याचिका...
बता दें ‎कि उमर खालिद ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसने उन्हें यूएपीए मामले में जमानत देने से इनकार किया था। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान अमरावती में दिए गए कथित विवादित भाषण, दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद के खिलाफ आरोपों का आधार थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार दंगों से जुड़े कथित बड़े षड्यंत्र मामले में शामिल लगभग एक दर्जन लोगों में जेएनयू स्कॉलर और कार्यकर्ता उमर खालिद, शरजील इमाम शामिल हैं।

दिल्ली दंगा: उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित |  Delhi riots: Supreme Court adjourns hearing on Umar Khalid's bail plea |  दिल्ली दंगा: उमर खालिद ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag