- ट्विटर की सीईओ ने ‎किया दावा, एक्स ही होगा बातचीत का नया भविष्‍य

ट्विटर की सीईओ ने ‎किया दावा, एक्स ही होगा  बातचीत का नया भविष्‍य

नई दिल्‍ली । सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म टि्वटर की नई सीईओ लिंडा यासिरानो ने कहा है ‎कि अब एक्स ही बातचीत का नया भविष्‍य होगा। गौरतलब है ‎कि अब ‎‎टि्वटर अपना लोगो बदलने जा रहा है। यह लोगो एक्स होगा जो चिडि़या की जगह लेगा। जा‎हिर है ‎कि टि्वटर को एलन मस्‍क ने जबसे खरीदा है, तभी से कुछ न कुछ बदलाव जारी है। मस्‍क ने पिछले दिनों एक ट्वीट के जरिये बताया कि इस प्‍लेटफॉर्म का लोगो नीली चिडि़या के बजाए एक्‍स रखा जाएगा तो ज्‍यादातर लोगों ने इसके पक्ष में हामी भी भर दी। अब कंपनी की नई सीईओ लिंडा यासिरानो ने नए लोगो और बदलाव को एक्स-फैक्‍टर बताया है।
Elon Musk ने खोज लिया ट्विटर का नया CEO, लिंडा याकारिनो को मिलेगी  जिम्मेदारी! - Elon Musk finds Twitter new CEO Linda Yacarino get  responsibility ntc - AajTak


 लिंडा ने टि्वटर पर एकसाथ कई पोस्‍ट डालते हुए लिखा- यह बिजनेस और जिंदगी में बहुत ही दुर्लभ चीज है, जब आपको एक और बड़ा प्रभाव डालने के लिए दूसरा चांस मिल रहा हो। टि्वटर इसी तरह का एक प्रभावी बदलाव कर रहा है, जो हमारे कम्‍युनिकेट करने के तरीके को बदल देगा। अब एक्‍स ग्‍लोबल टाउन में पूरी तरह बदलाव करने के लिए तैयार है।सीईओ लिंडा ने ट्वीट किया कि एक्स ही बातचीत का नया भविष्‍य होगा। यह प्‍लेटफॉर्म ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग, पेमेंट-बैंकिंग जैसे काम का भी केंद्र बनेगा।

यह भी जानें................
मस्क को मिल गया नया Twitter CEO? शुरू हुई चर्चा, दो महीने से ट्विटर ऑफिस  में रह रहा ये शख्स - Who Will Be Twitter New CEO Steve Davis may Replace  Elon
 इतना ही हमारा प्‍लेटफॉर्म ग्‍लोबल मार्केटप्‍लेट बनेगा, जहां आइडियाज के अलावा सामान, सर्विस और अवसरों को एक-दूसरे के साथ शेयर किया जा सकेगा। एएल और एक्स से लैस यह प्‍लेटफॉर्म अब सभी तरीकों से हमें जोड़ने का काम करेगा, जो हमने अभी सोचना ही शुरू किया है। टि्वटर की नए सीईओ ने कहा, वर्षों से फैंस और आलोचक इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को ज्‍यादा बड़ा और तेज बनाने के साथ उनकी क्षमताओं को पूरा करने वाला बनते हुए देखना चाहते हैं। एक्स इस सारे काम को और ज्‍यादा बेहतर तरीके से कर सकता है। 
क्या एलन मस्क के बॉस बनते ही Twitter के 75% कर्मचारियों की होगी छुट्टी!  जानिये जवाब | Elon Musk Has No Plan To Cut 75 Of Jobs In Twitter - Bw Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag