- दिल्ली में अचानक धंस गई सड़क बुलेट समेत 15 फिट गहरे गड्ढे में गिरा शख्स

दिल्ली में अचानक धंस गई सड़क बुलेट समेत 15 फिट गहरे गड्ढे में गिरा शख्स

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाका स्थित रोहिणी में अचानक जमीन धसने के कारण बाइक समेत एक आदमी 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। वहीं मौके पर मौजूद दुकानदार समेत अन्य लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायल बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहिणी सेक्टर 24 मार्केट में 30 वर्षीय हसन अपनी बुलेट लेकर खड़ा ही हुआ था 


Will Delhi become London like this? Road to AIIMS suddenly collapses by 15  feet | NewsTrack English 1
कि, अचानक से जमीन धंस गई और उसमें समा गया। वहां खड़े लोगो ने तुरंत बचाने के लिए गड्ढे के पास पहुंचे पर कुछ दिखा नहीं तो कुछ लोगों ने हिम्मत कर गड्ढे में उतर घायल शख्स को ढूंढ़कर बाहर निकाला। इसके बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को इस मामलें की जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेट करवा दिया। साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों के आने जाने पर रोक लगाते हुए क्रेन मंगवा उस गहरे गड्ढे से बुलेट गाड़ी को बाहर निकलवाया। 
ये भी जानिए...........
.
Road Caves in Under Delhi Flyover Due to Rains, Hole About 10-15ft Stops  Traffic | Shiksha News News
अचानक इस तरह बीच सड़क पर हुए गढ्ढे में गिरने के कारण पीड़ित अभी भी सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। अचानक क्यों और कैसे ये गड्ढा हुआ इसकी अभी पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं इससे पहले पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में अचानक से सड़क धंस गई थी। यह एक पॉश इलाका है और रोज यहां से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। गनीमत ये रही कि जब सड़क धंसी तो उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इसलिए किसी तरह की सड़क दुर्घटना नहीं हुई। 
delhi road cave in: दिल्ली में बारिश से सड़कों का बुरा हाल, IIT फ्लाईओवर के  नीचे सड़क धंसी, rains wreck havoc in delhi, road below iit flyover caves in

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag