-
गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के पांच बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना-नवीन बाली गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने दवा लेने मेडिकल स्टोर पर जा रहे एक व्यक्ति को रोक पहले उनके पास मौजूद आठ हजार रुपये लूट लिए फिर खुद को नीरज बवाना-नवीन बाली गिरोह का सदस्य बताकर धमकी देते हुए उनसे एक लाख रंगदारी देने की मांग की। रंगदारी की रकम ने देने पर पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए बदमाशों के नाम साहिल जैन उर्फ चिंटू, निखिल (दोनों उत्तम नगर), गौतम उर्फ गोलू (सिद्धार्थ एन्क्लेव, मोहन गार्डन), अभिषेक उर्फ आशु (किरण गार्डन, नवादा) व अंकित उर्फ पंकज उर्फ पकिया (उत्तम नगर) है। संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा, डीसीपी अमित गोयल, एसीपी नरेश कुमार की टीम ने मंगलवार को पांच बदमाशों को वहां से दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि जेल से नवीन बाली के निर्देश पर बदमाशों ने दीपू झा से रंगदारी मांगी थी।
2021 में साहिल, नवीन बाली और नीरज बवाना के साथ जेल में रहा था तभी उसने नवीन बाली के साथ मिलकर मोंटी नाम के शख्स को खत्म करने का प्लान बनाया था, जिसने नीरज बवाना के रिश्तेदार शक्ति दादा की हत्या की थी। साहिल के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। निखिल व अंकित के खिलाफ पांच-पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!
Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185
Stack trace:
#0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim()
#1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...')
#2 {main}
thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185