-
मणिपुर हिंसा में 2 की मौत, 6 घायल, घरों को लगाई आग
इंफाल। मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों सहित छह अन्य लोग घायल हो गए, जबकि हमलावरों ने बिष्णुपुर में छह घरों में आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार रात यह जानकारी देते हुए कहा कि हमलावरों ने फौगाकचाओ इखाई, हेइकोल, तेराखोंगसांगबी (बिष्णुपुर) और कांगवई (चूरचांदपुर) इलाकों में गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और दो सुरक्षाकर्मियों सहित छह अन्य घायल हो गए।
इस बीच खबर है आई कि मंगलवार को हेइकोल और फौगाकचाओ इखाई इलाकों में सशस्त्र हमलावरों की गोलीबारी के बाद छर्रे लगने से घायल हुए एक ग्रामीण की भी शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं हमलावरों ने बिष्णुपुर के फौगाकचाओ इखाई मनिंग लेइकाई में छह घरों को भी जला दिया। हालांकि केंद्रीय बल और पुलिस हिंसाग्रस्त इलाकों में पहुंच गए हैं और हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई कर हालात पर काबू पा लिया है। इलाके में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!