-
रील बनाने के लिये युवक ने बाइक को पेट्रोल से नहलाया,
बाइक सीज युवक गिरफ्तार
अमरोहा । अमरोहा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक सवार युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ाने की रील बनाने के लिए अपनी बाइक को पेट्रोल से नहला रहा है। इस दौरान पेट्रोल पंप पर खड़े कर्मचारी तमाशा देख रहे हैं और युवक खुद ही अपनी बाइक में पेट्रोल भर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जब पेट्रोल से टंकी फुल हो जाती है तो युवक पेट्रोल से अपनी बाइक को नहलाने लगता है। युवक इस पूरे दृश्य की वीडियो बनाता है और सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारी वहां खड़े होकर तमाशा देखते रहे। अमरोहा में इस प्रकार के कई मामले हो चुके हैं पुलिस ऐसे युवकों पर कार्रवाई भी कर रही है। इसके बाद भी यह लोग सुधर नहीं रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बाइक को पकड़कर सीज कर दिया और बाइक पर स्टंट कर रहे युवकों को गिरफ्तार कर लिया।