- शंखनाद और थाली बजाकर भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का फूंका पुतला

शंखनाद और थाली बजाकर भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का फूंका पुतला

बिलासपुर । सुकमा जिले के एर्राबोर में 6 वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से रैली निकाल कर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के गृहमंत्री का पुतला फूंका महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों से आए महिला मोर्चा की बहनों ने भाजपा कार्यालय से शंखनाद एवं थाली पीट कर राज्य सरकार के विरोध में नारे बुलंद करते हुए पुराना बस स्टैंड चौक पर पहुॅच कर धरना दिया।
शंखनाद और थाली बजाकर भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला फूंका - S Bharat News

 उन्होंने सुकमा जिले में हुई घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका। इस बीच पुतला को लेकर महिला मोर्चा की बहनों और पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई अंतत: वे पुतला जलाने में सफल हुए घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी ने कहा कि भूपेश सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को सम्हाल पाने में असफल रही है छत्तीसगढ़ में महिलाओ और बच्चो पर होने वाली अपराधो में वृद्धि हुई है सरकारी संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है वे अपने को कानून से ऊपर समझने लगे हैं भाजपा की जिला मंत्री सुधा गुप्ता ने कहा कि सरकार को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देनी चाहिए।
शंखनाद और थाली बजाकर भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला फूंका - S Bharat News

 महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तारीख में छत्तीसगढ़ से 14017 बेटियां लापता हैं 46116 महिलाएं गायब हैं 5000 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है हजारों हत्याएं हुई हैं अपहरण के 11000 से भी अधिक के मामले प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं 2019 से 2021के बीच 110 फीसदी यौन उत्पीडऩ और छेड़ छाड़ के मामले बढ़े हैं ऐसी निकम्मी सरकार को शर्म आनी चाहिए और अपनी असफलता पर प्रदेश महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
ये भी जानिए..................
शंखनाद और थाली बजाकर भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला फूंका - S Bharat News
इस मौके पर मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जिलाध्यक्ष पूजा विधानी, भाजपा जिला मंत्री सुधा गुप्ता, जयश्री चौकसे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, गायत्री साहू, स्मृति जैन, मीना विश्वकर्मा, संध्या चौधरी, मनीषा नंदी, पूनम शुक्ला, रजनी यादव, मंजू साहू, सरोज साहू, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, मंजू दुबे, अर्चना मल्लेवार, सुनीता राज, दीपिका दुबे, शियोना, नायक, ममता सोनी, नीतू आनंद, बीना साहू, पूजा सिंह, रितू शुक्ला, बंदना मेश्राम, इंदरा यादव, अनु प्रजापति, सस्वती विश्वकर्मा, मंजू यादव, सुषमा यादव, वैभव गुप्ता, मुकेश राव, महर्षि बाजपेयी, इंशु गुप्ता, अरूण लास्कर सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शंखनाद और थाली बजाकर भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला फूंका - S Bharat News


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag