- गृहमंत्री के दौरे से पहले भोपाल पहुंचे तोमर-यादव

गृहमंत्री के दौरे से पहले भोपाल पहुंचे तोमर-यादव

-आज आएंगे अमित शाह; पिछली बैठकों का फॉलोअप लेंगे
भोपाल । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल आएंगे। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र यादव भोपाल पहुंचे। वे दिनभर बीजेपी नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।
MP News: नरेंद्र तोमर और भूपेंद्र यादव पहुंचे भोपाल कल आएंगे केंद्रीय  गृहमंत्री अमित शाह - MP News Narendra Tomar and Bhupendra Yadav reached  Bhopal Union Home Minister Amit Shah will come
दोपहर साढ़े 12 बजे दोनों केंद्रीय मंत्री भोपाल पहुंचे। तोमर मध्यप्रदेश बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और यादव प्रदेश चुनाव प्रभारी हैं। राजा भोज एयरपोर्ट पर उनका विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने स्वागत किया। इसके बाद दोनों केंद्रीय मंत्री बीजेपी ऑफिस पहुंचे। यहां दिनभर पार्टी नेताओं से चर्चा की।
VOICE OF MP
आज सुबह पहुंचेंगे गृहमंत्री
शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह 30 जुलाई की सुबह भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसी दिन इंदौर जाने का प्रोग्राम है। वे इंदौर संभाग के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों सहित चुनिंदा 100 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस बैठक में अमित शाह इंदौर संभाग की मौजूदा परिस्थितियों और राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा करेंगे। इस बैठक की फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
ये भी जानिए..................
MP BJP News: Union ministers Narendra Singh Tomar and Bhupendra Yadav  reached Bhopal, take big decision regarding election campaign | MP BJP News  : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र यादव

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag