- मणिपुर के बाद अब बरेली में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

मणिपुर के बाद अब बरेली में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

बरेली । मणिपुर की तर्ज पर उप्र के बरेली में भी एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। पति ने बचाने की कोशिश की तो उसे ले जाकर पेड़ से बांध दिया और उसके साथ भी मारपीट की। मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। प्राप्त विवरण के मुताबिक क्यूलाडिया के गांव की रहने वाली महिला गांव के ही गंगाधर के पास अपने उधार के पैसे मांगने गई थी लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया।
पीड़िता बोली- मेरे पति को पेड़ से बांधकर पीटा, एसपी बोले- मई माह में प्रेमी  के साथ किया था विवाह | Muslim woman said - I married a Hindu, so they  stripped
 उसके थोड़ी देर बाद वह अपने पांच आरोपितों के साथ घर में घुस आया और महिला को निर्वस्त्र कर पीटा। पति के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके पति को भी पेड़ से बांधकर मारपीट की। महिला बचाने गई तो उसके साथ दोबारा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की क्यूलाडिया थाने में गंगाधर, मोती, जाबिर, साबिर, लक्ष्मण और विजय के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
ये भी जानिए..................
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने के मामले में एक आरोपी पकड़ा  गया, अब तक 7 गिरफ्तार

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag