-
स्टीड को विलियम्सन के विश्वकप तक फिट होने का भरोसा
क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि कप्तान केन विलियम्सन पांच अक्टूबर से होने वाले विश्वकप से पहले फिट हो जाएंगे। विलियम्सन के दाहिने घुटने की सर्जरी हुई है। इसी कारण वह इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में नहीं हैं। कोच का मानना है कि वह अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के तक उबर जाएंगे।
स्टीड ने कहा, हम सही चिकित्सीय सलाह लेने के लिये अपनी क्षमता में सब कुछ करेंगे। हम उन्हें विश्वकप के लिए ले जाने से पहले पक्का करना चाहते हैं कि वह पूरी तरह फिट हों। अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। गौरतलब है कि विलियम्सन ने 31 मार्च को चोट लगने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। आईसीसी ने एकदिवसीय विश्व कप के लिये टीम घोषित करने के लिये अगले माह पांच सितंबर तक का समय दिया है।
आईसीसी के नियमों के अनुसार कोई भी टीम 28 सितंबर तक अपनी टीम में बदलाव कर सकती है। स्टीड ने कहा, विलियमसन दिन-प्रतिदिन, फिटनेस पर बहुत काम कर रहा है। हम उसके साथ स्पष्ट और सावधान रहे हैं कि हम बहुत आगे के बारे में न सोचें। उसने वैसी ही प्रगति की है जैसी हमें उम्मीद थी। उन्होंने कहा, आपको घुटने की चोट के साथ सावधानी रखनी होती है। हम कोशिश करेंगे और लगभग आने वाले समय में उनके खेलने पर लेंगे। ये चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर होगा। विलियम्सन की अनुपस्थिति में अभी टॉम लैथम इंग्लैंड दौरे पर न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!