- सुशील मोदी का आरोप, बिहार की नीतीश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने में विफल

सुशील मोदी का आरोप, बिहार की नीतीश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने में विफल

पटना । भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि बिहार की नीतीश सरकार ग्रामीण गरीबों को मकान देने की केंद्र की योजनाएं लागू करने में विफल रही और नए लक्ष्य निर्धारित करने की मांग सिर्फ विफलता पर पर्दा डालने के लिए की जा रही है।
उन्होंने रविवार को बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पीएमएवाइ-जी के तहत मार्च 2024 तक देश भर में 2.95 करोड़ मकान बनने थे।
PM आवास योजना' के बहाने सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर बोला करारा हमला, लगाया  ये गंभीर आरोप | sushil modi attack on bihar nitish government on pm awas  yojna said this
ये भी जानिए...................

 इसमें बिहार को 37 लाख मकान बनाने का लक्ष्य दिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के मकान बनवाने के लिए 9 साल में अब तक बिहार को 31 हजार करोड़ से अधिक रुपए दिए। इस मद की कोई राशि लम्बित नहीं है, लेकिन राज्य में गरीबों का मकान बनाने का काम लक्ष्य से दूर है। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार के नोडल खाते में अब भी 3492.56 करोड़ राशि पड़ी है, जबकि योजना के 1.06 लाख मकानों का निर्माण पूरा नहीं हुआ। इनमें से 60,550 मकान तो पिछले 18 महीनों से अधूरे हैं। 
Patna News: प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने में बिहार सरकार विफल-  सुशील कुमार मोदी, bihar-government-failed-to-fulfill-pradhan-mantri-awas- yojana-target-bjp-leader-sushil ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag