- युनम पर्वत फतह कर बिंदिया ने बनाया इतिहास

युनम पर्वत फतह कर बिंदिया ने बनाया इतिहास

शिमला । हिमाचल प्रदेश की बिंदिया ने लाहौल स्थित 6,111 मीटर (20,100 फ़ीट) ऊंची युनम चोटी को फतह कर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बिंदिया को बधाई दी। बिंदिया एकमात्र महिला पुलिस कर्मी है, जिसने 15 अगस्त को युनम पर्वत पर जाकर तिरंगा फहराया।

 गत 14 अगस्त को बिंदिया अपने दल के साथ युनम के लिए रवाना हुई थी। गत 15 अगस्त की सुबह वह शिखर पर पहुंचीं। बिंदिया ने इसी के साथ ही एक रिकार्ड अपने नाम किया है। बिंदिया ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली से मूलभूत एवं उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने बिंदिया की प्रशंसा करते हुए उसे आगामी अभियानों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। 

ये भी जानिए...........

बिंदिया साल 2015 में वह पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुई और जंगलबैरी में वर्ष 2020 से सेवारत हैं।  बिंदिया ने अलग-अलग राज्यों के नौ लोगों के साथ यूनम पर्वत पर पहुंचने के लिए 12 अगस्त से अपना अभियान शुरु किया था। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag