- जनता तथाकथित अच्छे दिनों की भारी कीमत चुका रही : देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

बस्ती । वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने परसा जाफर गांव में आयोजित चौपाल में कहा कि जनता तथाकथित अच्छे दिनों की भारी कीमत चुका रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिला उत्पीड़न के मामलों से जनता कराह रही है और सत्ता में बैठी अहंकारी सरकार तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जबरिया फीलगुड का अहसास करा रही है।



 कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा ने जो वादे कर सत्ता हासिल किया, सब भूल गई। न जनता की बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं, न भ्रष्टाचार से राहत मिली और न ही महिलाओं संग अत्याचार कम हुये। ऐसे में जनता को स्वतः आगे आकर हिसाब करना होगा, कि सरकार ने उनसे किया गया वादा पूरा किया या फिर वे वास्तव में ठगी के शिकार हुये हैं। उन्होने कहा कांग्रेस पूरे देश में पहले से कई गुना मजबूत हुई है। काग्रेस शासित राज्यों मे लोकप्रिय सरकार चल रही है। ठीक उसी तरह यदि लोकसभा चुनाव में जनता ने भरोसा जताया तो गैस, पेट्रोल डीजल की महंगाई से राहत मिलेगी और महिलाओं को भी सम्मान मिलेगा।



उन्होने ग्रामीणों से सांसद विधायक का नाम पूछा, कोई नही बताया पाया। लोग यहां तक नही बता पाये कि किस पार्टी का उनका विधायक है। ऐसे में विकास किस गति से हो रहा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने के लिये तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। जनता को भावनात्मक तरीकों से ब्लेकमेल किया जा रहा है। जाति धर्म और सनातन संस्कृति की दुहाई देकर मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है।

ये भी जानिए...................

ऐसे में सावधान रहना होगा, पूर्व की भाति झांसे में नही आना है। अशोक श्रीवास्तव ने कहा पहले गैस सिलेण्डर 400 रूपये में मिलता था, अब 1000 रूपये में मिलता है। जनता से सरकार 600 रूपया लेती है और 100 रूपये का राशन देकर अपने हाथों अपनी पीठ थपथपाती है। उन्होने कहा नीरव मोदी, सुबाष चन्द्रा जैसे लोगों के अरबों रूपये लोन माफ किये जा रहे हैं और थोड़े से पैसे लोन लेने वाला कियान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। स्थितियां असहज होती जा रही हैं। जनता को अपने एक एक वोट की कीमत समझनी होगी। चौपाल में नजरूल हसन, अरमान मंजू देवी, ओमप्रकाश, रामसुभग, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler online casino online casino perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Güncel Giriş Superbetin Superbetin Giriş Superbetin Güncel Giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio Betcio Giriş betcio güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş Piabet Piabet Giriş Ngsbahis Ngsbahis Giriş İnterbahis İnterbahis Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Coinbar Coinbar Giriş Limanbet Limanbet Giriş İmajbet İmajbet Giriş Restbet Restbet Giriş Matbet Matbet Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Belugabahis Belugabahis Giriş Online casino nz Best payout online casino nz matbet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş holiganbet jojobet bahsegel bahsegel bahsegel