नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने उम्मीदवारों को समर्थन देने के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे। यहां आयोजित संभा को सबोंधित करेंगे और जनता को पसंद आने वाली गारंटियां भी दे सकते हैं।गांधी कल से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। गांधी के द्वारा इस दौरे में मतदाताओं को कांग्रेस की ओर से कोई अहम चुनावी गारंटी देने की संभावना हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनन्द शुक्ला ने यहां इसकी जानकारी देते हुए
बताया कि गांधी कल 28 अक्टूबर को दोपहर रायपुर आयेंगे। गांधी इसके बाद कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पर वह एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। गांधी इसके बाद दोपहर तीन बजे फरसगांव में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होने बताया कि गांधी अगले दिन 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर तीन बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार गिरीश देवांगन का मुकाबला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह से है। कवर्धा सीट पर वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!