पटना, ईएमएस | केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में अवैध मस्जिद और मदरसों की बाढ़ आ गई है। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चुकी बिहार नेपाल और बंगाल बॉर्डर से सटा हुआ है। जिससे भी यह सब बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि, अवैध को बंद किया जाए ,यह बिहारी ही नहीं देश के आंतरिक स्थिति के लिए भी खतरा हो गया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार से मांग कि ,की तत्काल अवैध मदरसों पर रोक लगायें।उन्होंने कहा कि सीमांचल की हालतदेखकर लगता है कि ना धर्म बचेगा- न धन। उन्होंने कहा कि, इस पर विचार करने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार और लालू यादव होंगें।