- निलंबित ही करना था तो ‘बड़ी संसद क्यों बनवाई : अ‎खिलेश यादव


नई ‎दिल्ली । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज करते हुए कहा है जब सांसदों को निलंबित ही करना था तो इतनी ‘बड़ी संसद क्यों बनवाई गई। गौरतलब है ‎कि संसद में गलत आचरण के चलते ज्यादातर सांसदों को ‎निलं‎बित कर ‎दिया गया है। संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी सांसदों के निलंबन मामले पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यादव ने पूछा कि जब सांसदों को निलंबित करना था तो अधिक क्षमता वाली संसद की क्या जरूरत है? 

जब सांसदों को निलंबित ही करना था तो इतनी बड़ी संसद क्यों बनवाई, अखिलेश ने…  - News Aroma

 

सपा प्रमुख यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर लिखा ‎कि जनता पूछ रही है, जब सांसदों को निलंबित ही करना था तो फिर अधिक क्षमता वाली ‘बड़ी संसद के नाम पर नई संसद बनवाई ही क्यों? इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि इससे अच्छा तो भाजपा सरकार पुरानी संसद में ही दो-तीन लोगों के लिए एक नया कमरा बनवा लेती, क्योंकि इस सरकार में न तो किसी को प्रश्न पूछने दिया जाता है न कोई चर्चा करने दी जाती है। इसके अलावा जो भी फैसले होते हैं वो भी कुछ लोग ही करते हैं। 

 

ये भी जानिए...........

जब सांसदों को निलंबित ही करना था तो इतनी बड़ी संसद क्यों बनवाई, अखिलेश ने…  - News Aroma

- इंडिया गठबंधन के सभी नेता बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री : मनोज तिवारी

सपा नेता अ‎‎खिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा सरकार जनता के प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकती है तो फिर जनता समझ ले ‎कि अगला नंबर जनता का ही है। गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में तख्तियां दिखाने और सदन की अवमानना के मामले में अब तक विपक्षी दलों के कुल 95 सदस्यों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया जा चुका है। इस तरह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया के करीब दो-तिहाई सदस्य अबतक निलंबित हो चुके हैं। 
जब सांसदों को निलंबित ही करना था तो इतनी बड़ी संसद क्यों बनवाई, अखिलेश ने…  - News Aroma

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1