- सोनिया के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने किया प्रदर्शन, ‎निकाला पैदल मार्च


नई दिल्ली । संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ ‎‎विपक्षी सांसदों ने आज प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च ‎निकाला। ‎मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर स्थित गांधी मूर्ति पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विपक्षी सांसदों का सोनिया गांधी के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन

 

 विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और दोनों सदनों से निलंबित किए गए सांसदों के साथ-साथ सभी दलों के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान लोकतंत्र बचाओ के पोस्टर और बैनर अपने हाथों में लेकर गांधी मूर्ति पर एकत्र हुए विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी जानिए...........

विपक्षी सांसदों का सोनिया गांधी के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन

- निलंबित ही करना था तो ‘बड़ी संसद क्यों बनवाई : अ‎खिलेश यादव

 गांधी मूर्ति पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों के साथ-साथ नए संसद भवन तक पैदल मार्च भी किया। गौरतलब है ‎कि संसद में लगातार जारी हंगामे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को लोक सभा के 49 और सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया था। इसके पहले सोमवार को भी राज्य सभा के 45 और लोक सभा के 33 सांसदों सहित कुल 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। जब‎कि इससे पहले पिछले सप्ताह लोक सभा के 13 और राज्य सभा के एक सांसद को भी निलंबित किया गया था। इस तरह से दोनों सदनों में अब तक कुल मिलाकर 141 सांसद निलंबित हो चुके हैं।

विपक्षी सांसदों का सोनिया गांधी के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1