- पु‎तिन ने ‎दिया मोदी को रूस आने का ‎निमंत्रण, दोस्ताना संबंधों की दी दुहाई

पु‎तिन ने ‎दिया मोदी को रूस आने का ‎निमंत्रण, दोस्ताना संबंधों की दी दुहाई


मास्को। भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्र‎तिक्रिया देते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का ‎निमंत्रण ‎दिया है। उन्होंने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने कहा कि वह अपने दोस्तों की हर सफलता की कामना करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई दिल्ली और मॉस्को के बीच पारंपरिक दोस्ताना संबंध बने रहेंगे, भले ही राजनीतिक गठबंधन कुछ भी हो। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बैठक के दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि उन्होंने यूक्रेन के घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री से बात की है। पु‎तिन ने कहा ‎कि कई बार, मैंने उन्हें सलाह दी कि वहां क्या चल रहा हैं और मुझे पता है कि पीएम मोदी अपनी पूरी कोशिश करने को तैयार हैं ताकि मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जा सके। 

पुतिन ने PM मोदी को रूस आने का दिया न्योता, 2024 चुनाव को लेकर कही बड़ी बात  | putin invited PM Modi to visit russia president putin met foreign  minister jaishankar in

ये भी जानिए..................

- टेस्ला फैक्ट्री में रोबोट ने किया इंजीनियर पर हमला

पुतिन ने PM मोदी को रूस आने का दिया न्योता, 2024 चुनाव को लेकर कही बड़ी बात  | putin invited PM Modi to visit russia president putin met foreign  minister jaishankar in

उन्होंने संकेत दिया ‎कि भारत-रूस मुद्दों पर लगातार चर्चा करते रहेंगे।  पु‎तिन ने कहा ‎कि पीएम मोदी य‎दि रूस आएंगे तो उन्हें बेहद खुशी होगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मॉस्को यह जानकर बहुत खुश है कि दुनिया भर में चल रही तमाम उथल-पुथल के बावजूद, एशिया में उनके सच्चे दोस्त भारत के साथ संबंध लगातार तरक्की की राह पर हैं। पुतिन ने कहा कि उनके दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर रूस के दौरे पर आएंगे तो उनको बहुत खुशी होगी। इस दौरान दोनों नेता  सभी प्रासंगिक, वर्तमान मुद्दों पर चर्चा करने और रूसी और भारतीय संबंधों की संभावनाओं पर बात कर सकेंगे।
पुतिन ने PM मोदी को रूस आने का दिया न्योता, 2024 चुनाव को लेकर कही बड़ी बात  | putin invited PM Modi to visit russia president putin met foreign  minister jaishankar in

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag