- विश्वप्रसिद्ध पर्यटकस्थल एफिल टावर हुआ बंद

विश्वप्रसिद्ध पर्यटकस्थल एफिल टावर हुआ बंद

  • -  गुस्ताव एफिल की 100वीं पुण्यतिथि पर कर्मचारियों की हड़ताल


  • पेरिस । फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित दुनिया के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक एफिल टॉवर को बुधवार को बंद कर दिया गया। एफिल टॉवर का संचालन करने वाली संस्थान एसईटीई ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद इसे बंद कर दिया गया है।

Eiffel Tower shut as staff goes on strike against management -  International news in Hindi - एफिल टॉवर हुआ बंद, ऐसा क्या हो गया जो हड़ताल  पर चले गए सभी कर्मचारी, विदेश न्यूज

 

सूत्रों के अनुसार, हार्ड-लेफ्ट सीजीटी यूनियन ने एक बयान में कहा कि टावर बनाने वाले इंजीनियर गुस्ताव एफिल की मृत्यु की 100वीं वर्षगांठ पर यह हड़ताल की गई।  यूनियन ने कहा कि हमारी कुछ मांगे हैं, जिसको लेकर यह हड़ताल हुई है। हालांकि  मांगों को लेकर  कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इसके डिजाइनर गुस्‍तावे की वर्ष 1923 में 28 दिसंबर अर्थात आज ही के दिन मृत्यु  हो गई थी। ऐसे में गुस्‍तावे की मौत को 100 साल पूरे हो गए। 

Eiffel Tower shut as staff goes on strike against management -  International news in Hindi - एफिल टॉवर हुआ बंद, ऐसा क्या हो गया जो हड़ताल  पर चले गए सभी कर्मचारी, विदेश न्यूज

एफिल टावर के प्रवक्ता के अनुसार, पर्यटक अभी भी टावर के नीचे कांच से घिरे एस्प्लेनेड तक पहुंच सकते हैं, लेकिन 300 मीटर (984 फुट) के ऐतिहासिक स्थल तक पहुंच अगली सूचना तक बंद है। प्रवक्ता ने कहा कि हड़ताल की घोषणा पेरिस शहर के साथ अनुबंध वार्ता से पहले की गई थी। यूनियन प्रतिनिधियों ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह हड़ताल कितने समय तक चलेगी। 

ये भी जानिए..................

- पु‎तिन ने ‎दिया मोदी को रूस आने का ‎निमंत्रण, दोस्ताना संबंधों की दी दुहाई

Eiffel Tower shut as staff goes on strike against management -  International news in Hindi - एफिल टॉवर हुआ बंद, ऐसा क्या हो गया जो हड़ताल  पर चले गए सभी कर्मचारी, विदेश न्यूज

गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक, एफिल टॉवर आम तौर पर साल में 365 दिन खुला रहता है। हालांकि इसमें कभी-कभार हड़तालें देखी जाती हैं। गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसे खाली कराया गया था। हालांकि यह बम की धमकी सिर्फ अफवाह निकली। बता दें कि इस ऐतिहासिक टॉवर पर निर्माण कार्य जनवरी 1887 में शुरू हुआ था और 31 मार्च, 1889 को समाप्त हुआ था। 

Eiffel Tower shut as staff goes on strike against management -  International news in Hindi - एफिल टॉवर हुआ बंद, ऐसा क्या हो गया जो हड़ताल  पर चले गए सभी कर्मचारी, विदेश न्यूज

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag