सागर । ग्राम पंचायत इमलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जिसमें ग्रामीणों एवं किसान भाईयों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की एवं आयोजन को सफल बनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सीईओ सर आर.जी.अहिरवार ,जनपद उपाध्यक्ष एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरपंच और सचिव द्वारा संपन्न कराया गया। सीईओ ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने और विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से विभिन्न योजनाओं के आवेदन करने के लिए प्रेरित किया,
जिसमे सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं से अवगत कराया एवं लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र ब्लॉक कैप्टन निकिता तिवारी,,मनोज दांगी एवम जनसेवा मित्र रंजना राजपूत, अभिषेक नेमा,ललित कुमार,सौरभ चौरसिया,पुष्पेंद्र पटेल, बृजेश पटेल,माधव पटेल, अनिता पटेल, अनुराधा कुर्मी, प्रियंका कुर्मी, रूपवती कुर्मी, मनोज पटेल, लखन पटेल, पूनम पाठक एवम पिंकी पटेल उपस्थित रहे।