- श्रीराम मंदिर निर्माण का श्रेय संपूर्ण हिंदू समाज को जाता है : मंशाजी महाराज -


:: इन्दौर में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में सरकार धाम के पीठाधीश्वर मंशाजी महाराज पत्रकारों से हुए रूबरू :: 


इन्दौर । अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के निर्माण का श्रेय किसी एक व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल को नहीं होकर संपूर्ण हिंदू समाज को जाता है। जिन्होंने लगातार संघर्ष कर सनातन धर्म की रक्षा की। पितर कोई दोष नहीं होता और कोई भी पूर्वज अपने बच्चों का बुरा नहीं करते। 

 

 

ये विचार सरकार धाम के पीठाधीश्वर मंशाजी महाराज (श्री सरकार आभापुरी धाम, सिद्धपीठ आश्रम, झीरन्या जिला खरगोन) ने इन्दौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहे। मंशाजी महाराज ने आगे कहा कि अध्यात्म कोई विषय नहीं है और ना ही कोई ग्रंथ है। यह एक पंथ है। अध्यात्म से ही सृष्टि की शुरुआत होती है और उसी से इसका अंत होता है। अध्यात्म में सभी धर्म और समाज के लोग आते हैं। 

 

 

कलियुग में कोई भगवान है तो वे हनुमानजी हैं और उन्हीं की सरकार चल रही है। ईश्वर की ज्योति को ही ज्योतिष कहा जाता है, लेकिन आजकल खगोलविज्ञान और अंकों की गणना से इसे नापा जाता है। दरअसल कर्म ही प्रधान है और व्यक्ति को कर्म में ही विश्वास करना चाहिए। भगवा कोई चिह्न नहीं है। हमारे देवी-देवताओं के चित्रों को देखें तो वे सभी भगवा रंग में नहीं दिखेंगे। हालांकि फिल्मी दुनिया में सभी देवी-देवताओं को भगवा रंग में दिखाया जाता है। अत: जो दिखता है, हम उसी को सच मान लेते हैं। समाज पर फिल्मों का प्रभाव अधिक पड़ रहा है।

 

 

एक सवाल के जवाब में मंशाजी महाराज ने कहा कि आने वाले दौर भाजपा का है और केंद्र फिर से वही सत्तारूढ़ होगी। जहां तक इंडिया गठबंधन का सवाल है, तो फिलहाल उसका कोई उजला भविष्य दिखाई नहीं देता। दुनिया में कोई भी मनुष्य सम्पूर्ण नहीं है। संपूर्णता चरित्र से आती है, लेकिन आज सारा समाज चमत्कार की ओर भाग रहा है। जो व्यक्ति चमत्कार करता है, हम उसी को बड़ा योगी और सिद्ध मान लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या युवाओं में बढ़ती नशाखोरी है और इसे एक दिन में नहीं छुड़ाया जा सकता। जरूरी है कि अभिभावक लगातार बच्चों को समझाईश दें और बच्चे भी पक्का मन बनाए तभी इस लत से मुक्ति मिल सकती है।

ये भी जानिए.........

- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने किया पदभार ग्रहण

खरगोन के झीरन्या में स्थित श्री सरकार आभापुरी धाम, सिद्धपीठ आश्रम करीब 250 वर्ष पुराना है और यह पीढ़‍ियों से चला आ रहा है। यहां पर एक सिद्धकुंड है, जहां लगातार झरना बहता रहता है। इस धाम पर 17 वर्ष पूर्व श्री सरकार की स्थापना की गई। तब से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। नवरात्रि में यहां पर विशेष अनुष्ठान होते हैं, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।  प्रारंभ में इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने महाराजश्री का परिचय दिया और स्वागत उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने किया। आभार महासचिव हेमन्त शर्मा ने व्यक्त किया। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al meritking meritking giriş meritking güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler matbet matbet giriş matbet güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş jojobet superbetin matbet jojobet deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş Superbetin superbetin giriş superbetin güncel giriş süperbetin aresbet aresbet giriş perabet perabet giriş milanbahis milanbahis giriş milanbahis milanbahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş casibom casibom giriş