- जलवायु और गरीबी की समस्याओं से निपटने तुरंत कदम उठाना चा‎हिए: विश्व बैंक प्रमुख

जलवायु और गरीबी की समस्याओं से निपटने तुरंत कदम उठाना चा‎हिए: विश्व बैंक प्रमुख

दावोस । विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने कहा कि जलवायु और गरीबी सहित आपस में जुड़े संकट का सामना कर रही दुनिया के लिए इससे निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के एक सत्र में विश्व बैंक के अध्यक्ष ने कहा ‎कि हमारे सामने जलवायु संकट की समस्या है। 



यह हमारे अस्तित्व को लेकर संकट है। हम जलवायु की परवाह किये बिना गरीबी उन्मूलन के बारे में नहीं सोच सकते। हम स्वास्थ्य देखभाल की परवाह किये बिना गरीबी उन्मूलन के बारे में नहीं सोच सकते। हम खाद्य असुरक्षा की परवाह किये बिना गरीबी उन्मूलन के बारे में नहीं सोच सकते। यह वास्तविकता है और हमारे सामने कई तरह के संकट हैं, जो आपस में जुड़े हैं। इससे बचने का एकमात्र तरीका इसके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाना है। 



ये भी जानिए...........

उनके अनुसार विश्व बैंक के वित्तपोषण का 45 प्रतिशत जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने प्रयासों पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा बैंक ने 2030 तक अफ्रीका में 10 करोड़ लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने, छोटे देशों को जलवायु आपदाओं की लागत को उठाने में मदद करने और कार्बन बाजारों से लाभ सुनिश्चित करने का आदि वादा किया है। उसी सत्र में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि इस दिशा में तत्काल उठाने की इस भावना को सरकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को समझना होगा और पहल करनी होगी।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag