-
फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बाद भी मुझे टेस्ट प्रारुप है पसंद : रोच
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा है कि अभी भी उनके देश में टेस्ट क्रिकेट को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। रोच के अनुसार टी20 लीग और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के प्रति बढ़ते आकर्षण के बाद भी टेस्ट क्रिकेट हमारे दिलों में है। उन्होंने कहा, फ्रेंचाइजी क्रिकेट एक बड़ा ध्यान भटकाने वाली चीज है पर लोग अभी भी लाल गेंद वाले क्रिकेट का आनंद लेना चाहते हैं। घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट अभी भी वेस्टइंडीज के लोगों के दिलों में है।
रोच अभी अपनी करियर के अंतिम छोर पर हैं। उन्होने वेस्टइंडीज की ओर से 145 टेस्ट पारियों में 267 विकेट लिए हैं। इस क्रिकेटर ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटरों का याद करते हुए कहा कि मुझे अब भी टेस्ट प्रारुप सबसे अच्छा लगता है। रोच ने कहा, मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है। ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लाल गेंद प्रारूप सबसे अधिक पसंद है। मैंने एकदिवसीय और टी20 प्रारूप भी खेला है पर मुझे लगता है कि मेरा दिल हमेशा ही टेस्ट क्रिकेट में बसा है।
मैं भी जोएल गार्नर, मैल्कम मार्शल, कर्टली एम्ब्रोस, कर्टनी वॉल्श जैसे दिग्गजों के साथ अपना नाम चाहता हूं। रोच ने टी20 में अपना अंतिम मैच 2018 में खेला था। वहीं बीबीएल में रोच ने वाका में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 18 रन देकर 3 विकेट लेकर ब्रिसबेन हीट को जीत दिलायी थी। रोच ने कहा कि वेस्ट इंडीज के युवा खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट पर अधिक ध्यान देना चाहिये।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!