* जर्जर सड़क से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद
कोरबा / कोरबा जिलान्तर्गत दीपका क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग हरदीबाजार-दीपका बाईपास सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम बुधवार को 12 बजे बजरंग चौक सराईसिंगार में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व दीपका महाप्रबंधक अमित कुमार सक्सेना की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मार्ग की कुल लंबाई 5 किमी व लागत राशि 17 करोड़ रुपए बतायी जा रही हैं। वहीं पूलिया निर्माण भी होना है, सर्वप्रथम पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपका महाप्रबंधक अमित कुमार सक्सेना ने कहा कि विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा लगातार दीपका बाईपास सड़क को बनाने के लिए मांग की जा रही थी। विधायक बनने से पहले भी इस सड़क को बनाने के लिए मांग की गयी थी। इस पर उच्च अधिकारियों के द्वारा संज्ञान लेते हुए मांग को स्वीकृत कर 17 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर की सड़क बनेगी इसके लिए भूमिपूजन किया गया है।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दीपका-हरदी बाजार की सड़क की हालत बहुत ही जर्जर हो गई है। इसके लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण के पश्चात लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी, सड़क बनने तक वाहन मालिक,लोगों से अपील की गयी हैं कि इसके लिए सहयोग करें ।
ये भी जानिए...................
इस दौरान उपस्थित जिला मंत्री नरेश टंडन, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष हरीश थदवानी, दीपका पार्षद अरुणिश तिवारी, जगदीश अग्रवाल, महामंत्री डां. विजय राठौर, दुर्गेश कश्यप, सूर्यकांत पांडे, कांति/पिंटू राठौर, डिप्टी जीएम आर.के. झा, ठेकेदार चंद्रलोक, गिरीश राय, हरदीबाजार तहसीलदार एस.के. पैकरा, कृष्णा पटेल, नरेंद्र राठौर, छोटू यादव, रामेश्वर यादव, श्याम राठौर, संजय राठौर, मन्नू राठौर, नरेंद्र अहीर, बजरंग यादव, बंटी राठौर, बजरंग राठौर, सरपंच निशु राकेश राज, सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।