-
दिल्ली में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, पुलिस के 8 हजार जवान चप्पे-चप्पे पर होंगे तैनात
नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इस मौके पर सुरक्षा तैयारियों को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर जांच एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की नजर है। किसी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए कर्तव्य पथ सहित नई दिल्ली इलाके को एक तरह से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। ताकि परिंदा भी पर न मार सके।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर मधुप तिवारी का कहना है 26 जनवरी की परेड और समारोह को लेकर राध्जधानी के सभी जिलों में पुलिस ने जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। 26 जनवरी को दिल्ली की सीमाओं पर चेकिंग भी की जाएगी। नई दिल्ली जिले इलाके में भी पुलिस ने व्यापक योजना बनाई है। नई दिल्ली जिले को 11 जोन में बांटा गया है।
इसका नेतृत्व डीसीपी या अतिरिक्त डीसीपी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए 8,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आम लोगों की सहायता के लिए मिसिंग पर्सन बूथ, हेल्प डेस्क और कई अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह का सुचारू संचालन के लिए यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर बुधवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी पर अमल करना सभी के लिए अनिवार्य है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले दिल्ली वाले पुलिए की एडवाइजरी को एक बार जरूर पढ़ लें।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!