-
आजीवन कारावास की सजा काट रहे 28 बंदी सजा में कमी होने पर रिहा होंगे
भोपाल। 75वें गणतंत्र दिवस पर भोपाल की सेंट्रल जेल से आजीवन कारावास के ऐसे 28 बंदियो को सजा में छूट का लाभ रिहा किया जायेगा जो 14 सालो से अधिक की सजा जेल में काट चुके हैं, और उनका आचरण काफी अच्छा रहा है जेल अधिकारियो के अनुसार वैसै तो सजा में छूट का लाभ 29 कैदियों को मिला है, लेकिन एक कैदी को कोर्ट ने एक लाख रुपए का अर्थदंड भरने का आदेश दिया था, यह अर्थदण्ड नहीं भरा जाने के कारण उसे सजा में लाभ के बाद भी रिहा नहीं किया जाएगा। हालांकि रिहा होने 12 ऐसे और कैदी भी है,
जिनकी सजा पूरी हो चूकी है, लेकिन उनके द्वारा लगाये कोर्ट द्वारा लगाये गये जुर्माने की राशि भरने के लिये पैसै नहीं होने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ रही थी। ऐसे पांच कैदियो की जुर्माना राशि एक समाज सेवी द्वारा भरी गई है। गौरतलब है कि समय-समय पर कई समाजसेवी संगठन ऐसे अनेक कैदियों की जुर्माना राशि भरकर उन्हें रिहा कराते हैं। अधिकारियो के अनुसार बलात्कार, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मामले में सजा काटने सहित गंभीर अपराधो में लिप्त बंदियों को सजा में माफी का लाभ नहीं दिया गया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!