भोपाल । प्रदेश के मुख्य सचिव वीरा राणा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिलने की पूरी संभावना है। वे दो महीने बाद 31 मोर्च को रिटायर होने जा रही हैं, इससे पहले ही उनकी सेवावृद्धि हो जाएगी। अगले कुछ दिनों के भीतर उनका एक्सटेंशन का प्र्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा सकता है। हालांकि राज्य शासन ने पिछले हफ्ते 18 जनवरी को उन्हें मुख्य सचिव बनाया था। वे 1 दिसंबर 2023 से प्रभारी मुख्य सचिव थीं।
प्रदेश सरकार में जिस तरह से प्रशासनिक फैसले हो रहे हैं
, उससे इस बात की पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उन्हें एक्सटेंशन दिलाने की पक्ष में हैं। यदि उन्हें 6 महीने का अतिरिक्त कार्यकाल मिलता है तो वे सितंबर तक मुख्य सचिव रहेेंगी। इस बीच लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। साथ ही मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल अन्य अधिकारियों में से कुछ रिटायर हो जाएंगे और कुछ रिटायरमेंट के करीब पहुंच जाएंगे। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को मुख्य सचिव का चयन करने में आसानी भी होगी।
वीरा राणा को एक्सटेंशन मिलने का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि उनका पूरा कॅरियर निर्विवाद रहा है। पिछले सरकारों के समय क्रीम पोस्ट पर नहीं रहीं। यानी किसी भी राजनीतिक या प्रशासनिक गुट में नहीं रहीं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कामकाज को लेकर बेहतर तालमेल है। वहीं इधर राणा के एक्सटेंशन की खबरों के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़ी पुरानी शिकायत की कॉपी फिर से वायरल हो रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!