-
डिंडोरी जिला बना ‘कश्मीर’, ठंड इतनी की जम गई बर्फ
डिंडोरी,। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में इतनी ठंड पड़ रही है कि यहां बर्फ की चादर जम गई। लोग बता रहे हैं कि यहां कश्मीर की तरह नजारा दिखने लगा है। यहां कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह यानी 24 जनवरी को घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों में बर्फ जमी देखी गई। इस साल पहली बार बर्फ जमने के साथ तेज ठंड देखने को मिल रही है। डिंडोरी के तापमान की बात करें तो यहां 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमरकंटक से लगे क्षेत्रों में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सर्दी के कारण प्रदेश का आदिवासी जिला डिंडोरी कश्मीर की तरह नजर आ रहा है। डिंडोरी शहर में वाहनों की छत में बर्फ की चादर देखी गई, जिसका लोगों ने आनंद लेते हुए हाथों में इकट्ठा किया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सहित पूरे प्रदेश में ठंड अपनी चरम पर है। कोल्ड डे का असर लगातार बना हुआ है। वहीं गाड़ासरई में सुबह 4 से 6 बजे के बीच वाहनों के ऊपर सफेद बर्फ की परत जम गई। यहां पर तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!