-
राम नाम की लूट.... शबरी रसोई अयोध्या का यह बिल हुआ वायरल!
नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अयोध्या के एक होटल का बिल शेयर किया है। बिल में चाय और टोस्ट की कीमत बताने के बाद उन्होंने लिखा कि राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट।
दुनिया भर में अयोध्या लगातार चर्चा में बना हुआ है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह ने दुनियाभर का ध्यान अपनी और खींचा है। इसी बीच भगवान राम की नगरी अयोध्या से शबरी रसोई के एक बिल जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जब वह अयोध्या पहुंचा तो उसने उस होटल का बिल शेयर करते हुए लिखा है,
राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट। इस बिल में शख्स से 55/- रुपए की एक चाय और 65/- रुपए के दो टोस्ट (ब्रेड), 2.5% जीएसटी अलग से लिए गए हैं। इस बिल पर 22 जनवरी 2024 की तारीख लिखी हुई है। वायरल बिल में लिखे पता के मुताबिक शबरी सरोई, तेढी बाजार स्थित विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित अरुंधती भवन मल्टीलेवल पार्किंग में संचालित है। पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!