-
ना छत्तीसगढ़ सरकार को, ना ही नक्सलियों को संविधान पर भरोसा : बघेल
रायपुर,। नक्सलियों से बातचीत प्रस्ताव और कवर्धा हत्या मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता बघेल ने कहा, गृहमंत्री को संविधान के दायरे में बात करनी चाहिए। न नक्सलियों को संविधान पर भरोसा है और न ही मौजूदा सहाय सरकार को संविधान पर भरोसा हैं। वहीं कवर्धा में हत्या के आरोपी के घर बुलडोजर कार्रवाई मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, कोई भी कार्रवाई संविधान के अनुसार होनी चाहिए। न्याय करना न्यायपालिका का काम है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर भी सीएम भूपेश ने भाजपा को घेरा है।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, आज गणतंत्र खतरे में है। गणतंत्र को बचाने की यात्रा जारी है। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों में कटौती की जा रही है। संविधान खतरे में है। छेरछेरा पर्व पर पूर्व सीएम बघेल दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान बालाजी महाराज के दर्शन किए। महंत रामसुंदर दास का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान बघेल ने महंत रामसुंदर से छेरछेरा भी मांगा। साथ ही बच्चों को दान भी दिया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!