-
मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने एफीलिएशन की फीस 10 गुना बढाई
भोपाल । मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों से, जो निजी कॉलेज अनुमति लेकर संचालित हो रहे हैं। उनकी फीस को 10 गुना बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण निजी कॉलेज चलाने वाली संस्थाओं में हड़कंप मचा हुआ है।निजी कालेज संचालकों द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन देकर, अपना विरोध जताया है। निजी कालेज संचालकों ने राजभवन में भी ज्ञापन सौंपकर एफीलिएशन की, जो फीस 10 गुना बढाई है।उसको निरस्त किए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी को होने वाली समन्वय समिति की बैठक में इस मामले में फैसला लिया जा सकता है। अंतिम निर्णय राजभवन को ही करना है।आशा की महाविद्यालय प्रबंधन संघ के सचिव फैसल खान ने जानकारी देते हुए कहा, कि 20 जून 2023 को जारी अधिसूचना में निजी कॉलेजों की संबंंधता शुल्क को 10 गुना बढ़ा दिया गया है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा इसकी मांग की जा रही है। जिसका निजी कॉलेज संचालक विरोध कर रहे हैं। जिसके कारण एफीलिएशन का मामला भी लटका हुआ है। कॉलेज संचालकों का कहना है, इस तरह की वृद्धि अनुचित एवं वैधानिक है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!