-
कर्तव्य पथ पर इसरो की झांकी में नजर आए चंद्रयान-3, आदित्य एल-1
नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई झांकियों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 को प्रस्तुत किया। बताया जा रहा है कि इसरो की झांकी इस साल बेहद आकर्षक रही है और इसमें चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 को प्रमुखता देकर विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धि को दर्शाया गया है। झांकी में इसरो के विभिन्न मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी को भी प्रदर्शित किया गया।
इसरो अगले वर्ष भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस झांकी में ‘लॉन्च व्हीकल मार्क-3’ का एक मॉडल पेश किया गया जिसके जरिए चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से चंद्रमा तक भेजा गया था। झांकी में अंतरिक्ष यान के चंद्रमा में उतरने के स्थान को भी दर्शाया गया।
बता दें कि इस स्थान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया है। इसके साथ ही इसरो की झांकी में सूरज के अध्ययन के लिए निचली कक्षा में भेजे गए आदित्य एल-1 को भी प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा इसरो के भविष्य के मिशन गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन आदि को भी झांकी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!