-
75वें गणतंत्र दिवस की परेड में दिखी रामलला की झांकी
लखनऊ । शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम है। विधानसभा के सामने से झांकी निकाली जा रही है, जिसमें सबसे आर्कषण का केन्द्र रामलला की झांकी रही। गौरतलब है कि पूरे लखनऊ में सरकारी विभागों के दफ्तर तिरंगे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, अयोध्या में शुक्रवार की सुबह से रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ मची हुई है।
सुबह 6 बजे से दर्शन चल रहा है। इसके लिए लोग 4 बजे से ही लाइन में लग गए थे। हर दिन 4 लाख से ज्यादा लोग रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं।यहां उल्लेखित है कि 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में श्रीराम मंदिर मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, जो पूरे भारत वर्ष के लिये गौरव की बात थी एवं यह ऐतिहासिक दिन था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!