-
देश-प्रदेश निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी अहम-मुख्यमंत्री
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बड़ी चौपड़ पर तिरंगा फहराने के बाद सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर हम संकल्प लें कि देश-प्रदेश की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से देश को आजादी प्राप्त हुई। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति द्वारा बनाया गया संविधान देश में स्थापित हुआ। आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है
तथा विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश-प्रदेश के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी अहम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गठन के एक माह के अन्दर ही प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। प्रदेश सरकार विकसित एवं अग्रणी राजस्थान के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!