-
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा महिला जागरूकता, स्वस्थ्य शिविर, सेवा कार्यक्रम का आयोजन
रायगढ़ । थाना खरसिया क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय बालमंदिर स्कूल में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा महिला जागरूकता, स्वस्थ्य शिविर, सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में थाना खरसिया की महिला हेड कांस्टेबल सरोजनी राठौर द्वारा महिलाओं को सुरक्षा बिदुओं पर जागरूक किया गया, उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर काल कर पुलिस सहायता लेने पर जोर दिया और अप्रिय घटना, घरेलू हिंसा, छिंटाकशी पर बिना छिपाए पुलिस एवं अपने शुभचितकों को बता कर असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही कराने कहा गया ।
महिला प्रधान आरक्षक द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों तथा महिला अपराधों में प्राप्त होने वाली सहायता आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया गयाऔर उपस्थित बच्चों को “गुड टच-बैड टच” के बारे में बताया गया । कार्यक्रम में डॉ. रूपाली गर्ग द्वारा बच्चों का डेंटल चेकअप कर आवश्यक सलाह और टूथ ब्रश प्रदाय किया गया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!