-
मुहूर्त निकलवाकर युवा बनवा रहे अब राम मंदिर और रामलला का टैटू
नई दिल्ली । इन दिनों राम मंदिर की भव्यता की चर्चा चहुंओर देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर राम मंदिर और रामलला की प्रतिमा की सुंदरता की तमाम तस्वीरें हर किसी का मन मोह रही हैं। इसका असर युवाओं पर भी नजर आ रहा है। दरअसल, युवाओं को टैटू बनवाने का काफी शौक होता है और टैटू के डिजाइन में अब राम मंदिर और भगवान राम युवाओं की पसंद बन चुके हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि राम मंदिर को इतना भव्य रूप देने में काफी साल लगे हैं, लेकिन भव्यता भी कुछ ऐसी है कि फैशन के क्षेत्र में भी मंदिर ने अपनी जगह बना ली है। अगर टैटू बनाने वालों की बात करें तो बहुत सारे युवा आज मंदिर और श्रीराम का टैटू बनवाने की मांग रहे हैं।
इस बारे में दिल्ली स्थित टैटू आर्टिस्ट राघव मेहता बताते हैं, अयोध्या राम मंदिर जिस तरह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, उसका असर हमारे काम पर भी देखने को मिल रहा है। बहुत से लोग हमारे पास आ रहे हैं, जो सिर्फ राम मंदिर बनवाना चाहते हैं। उनको राम मंदिर का मॉडल काफी पसंद आ रहा है। वहीं नवी मुंबई स्थित द मस्टैश टैटू एंड आर्ट स्टूडियो के ओनर महेश चव्हाण बताते हैं, हमारे पास भी बहुत से लोग राम मंदिर का टैटू बनवाने आ रहे हैं।
इसमें अयोध्या मंदिर में श्रीराम की जिस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, उस प्रतिमा को भी लोग टैटू में बनवाना चाहते हैं। हमने हाल ही में राम मंदिर के साथ भगवान के रूप का टैटू भी बनाया है। वहीं वड़ोदरा स्थित ईशान इंक टैटू से ईशान बी राणा बताते हैं, राम मंदिर बनने के बाद से ही हमारे पास बहुत से लोग मंदिर बनवाने के लिए कॉल कर रहे हैं। आने वाली हनुमान जयंती तक हमारे पास कई बुकिंग हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!