हैदराबाद । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से जारी उस रिपोर्ट की आलोचना की है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिस क्षेत्र में ज्ञानवापी मस्जिद स्थित है, वहां पहले एक विशाल हिंदू मंदिर था। ज्ञानवापी मामले में हिंदुओं की ओर से पैरवी कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन के एएसआई की रिपोर्ट को लेकर कही बातों को ओवैसी ने खारिज कर दिया। ओवैसी ने स्टडी करने वाले एएसआई को हिंदुत्व का गुलाम बताया।
ओवैसी ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर पर एएसआई की ओर से जारी की गई रिपोर्ट किसी भी पेशेवर पुरातत्वविद् या इतिहासकार की अकादमिक जांच पर खरी नहीं उतरती है। उन्होंने गुस्सा जताया कि यह रिपोर्ट अटकलों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें वैज्ञानिक अध्ययनों का मजाक उड़ाया गया है। ओवैसी ने सनसनीखेज आरोप लगाए गए कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग हिंदू धर्म का गुलाम बन गया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!