-
पीएम किसान की जारी होने वाली हैं किस्त, जल्द कराएं ई-केवॉयसी
नई दिल्ली,। पीएम किसान की अगली किस्त फरवरी और मार्च 2024 के बीच जारी होगी। ई-केवाईसी पूरा नहीं होने पर लाभार्थी किसानों को किस्त से वंचित रहना पड़ सकता हैं। पीएम किसान की 15वीं किस्त 15 नवंबर 2023 को जारी की गई थी। पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, ई-केवॉयसी पीएम किसान पंजीकृत किसानों के लिए अनिवार्य है।
ई-केवाईसी करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर का एक ऑप्शन दिखेगा और उसमें आपको ई केवाईसी का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है। जैसे ही आप ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, आपके सामने एक ओटीपी बेस्ड बॉक्स खुल जाएगा।
वहां पर आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर देना है। इसके बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। आप वहीं मोबाइल नंबर दे जो मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है। इसके बाद आपको नीचे गेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके उस नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। वह ओटीपी आपको इस वेबसाइट के बॉक्स में डाल देना है और फिर नीचे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!