-
मल्लिकार्जुन खरगे की बेबसी, पता कि नीतीश के मन में क्या
नई दिल्ली,। बिहार में मचे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार राजनीतिक संकट के बीच इंडिया गठबंधन में मतभेदों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रही है। बेंगलुरु में उन्होंने कहा कि उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन छोड़ने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खरगे ने कहा कि उन्होंने नीतीश को पत्र लिखाकर नीतिश से बात करने की कोशिश भी की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस प्रमुख ने कहा, लेकिन मुझे नहीं पता कि नीतीश के मन में क्या है। कल मैं दिल्ली जाऊंगा और पूरी जानकारी लूंगा। देखते हैं क्या होता है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन में सभी को एकजुट करने की पूरी कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी से भी बात की है।
खरगे ने कहा, मैंने उनसे (ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी से) कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है, तभी हम (आगामी लोकसभा चुनाव में) अच्छी लड़ाई दे सकते हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि जो कोई भी यह चाहता है कि इंडिया गठबंधन अच्छा काम करे और लोकतंत्र बचाया जाए, तब वह जल्दबाजी में फैसला नहीं करेगा। 2024 के आम चुनाव में विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा है।
रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और कई कांग्रेस विधायक उनके साथ जाएंगे। हालांकि नीतीश ने राजनीतिक उथल-पुथल पर अब तक चुप्पी साध रखी है। ऐसी अफवाहें जोर पकड़ रही हैं कि कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन कर सकते हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!