-
युवा शक्ति में लड़कियां महत्वपूर्ण हिस्सा: धनखड़
नई दिल्ली,। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि देश में लड़कियां युवा शक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भ्रष्टाचार की निरंकुशता का स्थान लोकतंत्र के योग्यतातंत्र ने ले लिया है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के साथ बातचीत कर कहा कि जीवन का हर क्षेत्र लड़कियों की प्रतिबद्धता और भागीदारी से युक्त है। लड़कियाँ हमारी युवा शक्ति का महत्वपूर्ण घटक हैं। धनखड़ ने गणतंत्र दिवस परेड में लड़कियों और महिला प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म किया गया है। और युवाओं के पास अपनी क्षमता का उपयोग करने के अपार मौके हैं। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार की निरंकुशता को लोकतंत्र के योग्यतातंत्र में बदल दिया गया है।श्री धनखड़ ने उपस्थित युवाओं से नवोन्वेषी बनने और अनुसंधान और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करने का आव्हान किया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!