-
सर्जरी में पूरा स्तन काटने पर करते हैं इंप्लांट प्रत्यारोपित
स्तन कैंसर पर आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दी जानकारी
भोपाल । एम्स भोपाल में स्तन कैंसर पर आयोजित कार्यशाला में यूके से आई आंकोप्लास्टी ब्रेस्ट सर्जरी विशेषज्ञ डा. राघम विद्या ने कहा कि अगर, 20 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा काटकर निकाला जाता है तो महिला के पीठ से, पेट से छाती के नीचे और कांख से फैट निकालकर स्तन को पूरा करते हैं, उतना ही फैट (मांस) प्रत्यारोपित किया जाता है जितना सर्जरी के दौरान काटकर निकाला गया है। पूरा स्तन काटने पर इंप्लांट प्रत्यारोपित करते हैं या नाभि के किनारे पेट में जमे फैट को निकालकर स्तन बनाया जाता है। स्तन को पुराने आकार में लाया जाता है और निप्पल भी सही किया जाता है। हम अब स्तन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते है कि जिससे महिला सामान्य जीवन बिता सके। डॉ ने कहा कि आन्कोप्लास्टिक तकनीक में दो तरह की सर्जरी की जाती है,
पार्शियल ब्रेस्ट सर्जरी व ब्रेस्ट सर्जरी। पार्शियल सर्जरी में स्तन का 20 प्रतिशत या कम हिस्सा काटकर निकाला जाता है तो उसी हिस्से में ही आसपास के मांस को खींचकर स्तन को फिर से सुडौल बना देते है। इससे महिलाओं की सुंदरता में अंतर नहीं आता है, क्योंकि महिला के दोनो स्तनों में 20 प्रतिशत तक आकार का अंतर प्राकृतिक रूप से संभव है। दरअसल स्तन कैंसर के आन्कोप्लास्टिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एम्स भोपाल के जनरल सर्जरी विभाग ने एनाटामी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग और भोपाल सर्जिकल सोसायटी ने दो दिवसीय स्तन कैंसर कार्यशाला का आयोजन किया है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय ख्याति के सर्जन एम्स नई दिल्ली, केजीएमयू लखनऊ, इंदौर, जबलपुर से भोपाल के सर्जन के साथ उपस्थित थे।
देशभर के 150 से अधिक सर्जनों ने इस कार्यशाला में भाग लिया, जिसमें जनरल सर्जन, आन्कोसर्जन, प्लास्टिक सर्जन, रेडिएशन आन्कोलाजिस्ट और सर्जिकल ट्रेनी शामिल हैं। इस बारे में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की डा. पूजा रमाकांत ने कहा कि स्तन कैंसर के आपरेशन में पहले और अब में काफी बदलाव आया है, पहले ब्रेस्ट कैंसर होने पर पूरा ब्रेस्ट निकाला जाता था। अब एक छोटा सा हिस्सा निकाला जा रहा है। उसको भी प्लास्टिक सर्जरी से बना दिया जाता है। इससे कैंसर आने का चांस कम हो जाता है। वहीं भोपाल सर्जिकल सोसायटी सचिव डा. स्वागता ब्रम्हचारी का कहना है कि यह कार्यशाला ब्रेस्ट आंकोप्लस्टी के तकनीक ब्रेस्ट में कैंसर के हिस्से को हटा कर ब्रेस्ट को बचाया जा सकता है। इसे लेकर हमारी कार्यशाला है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!