-राजभवन में जेपी नड्डा और चिराग पासवान भी रहे मौजूद
पटना,। बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान राजभवन में मौजूद थे। नीतीश कुमार ने रविवार को 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके साथ ही जेडीयू और भाजपा के तीन-तीन मंत्रियों के अलावा जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक और एक निर्दलीय विधायक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान राजभवन में मौजूद थे।
यहां आपको बतलाते चलें कि बिहार में जिस तेजी से सियासी उलट-फेर हुआ उससे सभी अचंभित थे और सभी की नजरें इस राजनीतिक घटनाक्रम में लगी हुईं थीं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह इस्तीफा दिया और इसी के साथ बिहार में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत भी हो गया। राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने जहां मीडिया से बात करते हुए स्थिति स्पष्ट की वहीं इस्तीफे का कारण भी बताया। दूसरी तरफ एनडीए विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें उन्हें नेता चुन लिया गया। इसके बाद तय समय में सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। शपथ ग्रहण के दोरान चिराग पासवान भी राजभवन में मौजूद थे।
बिहार के इस सियासी घटनाक्रम में राज्य में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया। नीतीश कुमार ने जहां इस्तीफा दिया वहीं वह एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए जहां उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना गया। इसके बाद नीतीश कुमार दोबारा राज्यपाल के पास पहुंचे और उन्होंने 128 विधायकों की सहमति वाला पत्र पेश कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही शाम 5 बजे नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। नीतीश कुमार ने अपने इस फैसले के जरिये इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका दे दिया है, जिसके सूत्रधार वह खुद थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!