-
जनसुनवाई में कलेक्टर के निर्देशन में एडीएम एवं अन्य अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं
भोपाल । कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में मंगलवार को एडीएम भूपेंद्र गोयल एवं अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को जिले से जन सुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।
जनसुनवाई में आये 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग आवेदक बजरिया निवासी - मोहम्मद लतीफ को एडीएम भूपेन्द्र गोयल के आदेशानुसार सामाजिक न्याय नि:शक्तजन कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक आर.के. सिंह द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साईकिल प्रदान की गई।
अपर कलेक्टर गोयल एवं संयुक्त कलेक्टर रविशंकर राय ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने न केवल मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आये नागरिकों से लगभग 95 आवेदन प्राप्त हुए।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!