- इन्दौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को बनाया बीएसएफ में आईजी

इन्दौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को बनाया बीएसएफ में आईजी

 ::भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद अब राज्‍य शासन गृह विभाग जारी करेगा आदेश::
इन्दौर / मध्‍यप्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी मकरंद देऊसकर पुलिस आयुक्‍त इंदौर की सेवाएं केन्‍द्रीय गृह विभाग को सौंपी जाने वाली है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 30 जनवरी 2024 को इस संबंध में आदेश जारी कर दिये है। वर्तमान में इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में आईजी बनाया है।
ये भी जानिए..................


 पांच साल के लिए उन्हें यह नियुक्ति दी गई है। मकरंद देउस्कर करीब 10 महीने पहले इंदौर के पुलिस कमिश्नर बने थे। इसके पहले वे भोपाल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए थे। बीएसएफ में उनकी प्रतिनियुक्ति के बाद इन्दौर के लिए नए कमिश्नर की नियुक्ति की जाएगी। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद अब शीघ्र ही राज्‍य शासन का गृह विभाग इस संबंध में आदेश जारी करेगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag