अशोकनगर । मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आने वाले आवेदकों की समस्याओं को समक्ष में सुना। आवेदकों द्वारा आवेदनों देकर बताई गई समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक से निराकरण करने के लिए उपस्थित जिला अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में 192 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नेहा जैन, अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बीपीएल सूची में नाम जोडने के दिए निर्देश:
जनसुनवाई में ग्राम मूडरा बहादरा तहसील पिपरई निवासी वृद्ध चिरोजी बाई अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के समक्ष पहुंचकर बीपीएल सूची में नाम जोडने की बात कही। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को महिला का बीपीएल सूची में नाम जोडने के लिए निर्देशित किया।
सहायता राशि स्वीकृत हेतु अधिकारी को दिए निर्देश:
जनसुनवाई में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के समक्ष ग्राम पंचायत मोहरी राय के टीकाराम कुशवाह ने आवेदन देते हुए बताया कि पत्नि की मृत्यु हो गई है। आवेदक के पास कोई आय का साधन नही है। बच्चों की परवरिश हेतु आर्थिक सहायता दिलाई जाए। कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र आवेदक को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जाए।
जनसुनवाई में आवेदक रघुनाथ अहिरवार द्वारा आवेदन देते हुए कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को बताया कि पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक नही बनाया गया। कलेक्टर द्वारा आवेदक के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!