- उपचुनाव में 4500 से अधिक वोट से जीते कांग्रेस के अजय यादव

उपचुनाव में 4500 से अधिक वोट से जीते कांग्रेस के अजय यादव

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये मजबूत दावेदार, परिवार के हैं 4 सदस्य
अशोकनगर । जिला पंचायत अशोकनगर के वार्ड नम्बर 05 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा के जगन्नाथ सिंह के चंदेरी से विधायक बनने के बाद खाली हुई सीट में हुए उपचुनाव में अजय प्रताप यादव ने 4500 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। अशोकनगर जिप के वार्ड संख्या 5 में 27 जनवरी को मतदान हुआ था। अजय यादव बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देशराज यादव के पुत्र हैं। 




विधानसभा चुनाव के दौरान राज्यमंत्री का पद और भाजपा छोडक़र कांग्रेस में आए अजय यादव ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार मोहन यादव को परास्त कर भाजपा के खाते की सीट को अपनी झोली में डाला है। 11 सदस्यों वाली अशोकनगर जिला पंचायत में एक ही परिवार के 4 सदस्य हो गए हैं। बहुमत के लिए कुल छह सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। अब दो अन्य सदस्यों के समर्थन के बाद अजय प्रताप यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बन सकते हैं।



ये भी जानिए..................

आज मिलेगा प्रमाणपत्र:
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2023 हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 जनपद पंचायत ईसागढ़ की मतगणना मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय ईसागढ़ में संपन्न हुई। जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन हेतु मतगणना 6 राउण्ड में सम्पन्न हुई। मतगणना के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार द्विवेदी, प्रेक्षक उपेन्द्र नाथ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सोनम जैन, ईसागढ़ एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी उपस्थित थे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचित अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र का प्रदाय 31 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जायेगा। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag