- पाक टेनिस संघ को भारतीय टीम के दौरे से लाभ होने की संभावना

पाक टेनिस संघ को भारतीय टीम के दौरे से लाभ होने की संभावना

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के टेनिस संघ को उम्मीद है कि भारतीय टीम के दौरे से उनको लाभ होगा। पिछले एक दशक से अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी नहीं मिलने से पाक टेनिस का स्तर नीचे आया है। अब पाक टेनिस जगह को उम्मीद है कि दोनो ही टीम के बीच तीन और चार फरवरी को होने वाले डेविस कप मुकाबलों से हालात बदलेंगे। टेनिस संघ के अनुसार इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए भारतीय टीम के आने से देश में खेलों को बढावा मिलेगा और दर्शकों की खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी। अंतिम बार भारतीय डेविस कप टीम साल 1964 में पाकिस्तान दौरे पर गयी थी। 
पिछले काफी साल से पाकिस्तानी टेनिस महासंघ जूनियर आईटीएफ या सीनियर पुरूष फ्यूचर टूर्नामेंटों की भी मेजबानी नहीं कर सका है। इससे पाकिस्तान टेनिस को काफी नुकसान हुआ है।




 इससे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल तक छोड़ना पड़ गया। पाक के शीर्ष खिलाड़ी ऐसाम उल हक कुरैशी और अकील खान इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। एटीपी टूर पर खेलने वाले पाकिस्तान के एकमात्र खिलाड़ी ऐसाम ने कहा, ‘हम काफी उत्साहित और खुश हैं कि आखिर डेविस कप यहां हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह ऐतिहासिक मुकाबला है। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। इससे पाक में टेनिस को बढ़ावा मिलेगा। इसे लेकर काफी उत्साह है है। साथ ही कहा कि यहां सुरक्षा का कोई मसला नहीं है। 



ये भी जानिए...........


हीं राष्ट्रीय विकास निदेशक और पाकिस्तानी राष्ट्रीय टेनिस सेंटर के मुख्य कोच असीम शफीक ने कहा, ‘2018 में हमारे पास 2000 से कम जूनियर खिलाड़ी थे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस फिर शुरू होने के बाद यह आंकड़ा 50000 पार कर गया और अब चुनौती उन्हें बरकरार रखने की है। पाकिस्तान में सार्वजनिक टेनिस कोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में टेनिस खेलने के लिए जिमखाना या क्लब का सदस्य होना पड़ता है जबकि भारत में खिलाड़ी पैसे देकर कोर्ट बुक करके खेल सकते हैं। असीम ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस मुकाबले से राजस्व मिलेगा। आम तौर पर हम प्रायोजकों के पीछे भागते हैं लेकिन इस बार प्रायोजक हमारे पास आ रहे हैं। अकील खान का मानना है कि यह मुकाबला बाकियों से अलग होगा। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag