-
आकाश ने सरफराज के चयन को सही बताया, स्पिनरों का बेहतर तरीके से करते हैं सामना
नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल की जगह सरफराज खान को शामिल करने को सही बताया है। सरफराज को घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण टीम में जगह मिली है। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के चोटिल होने के कारण टीम में किये बदलावों के तहत ही सरफराज और रजत पाटीदार को टीम में जगह मिली। सरफराज को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। चोपड़ा ने कहा, सरफराज स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलते हैं क्योंकि वह अपरंपरागत अंदाज में खेल सकते हैं और स्पिन के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।
सरफराज ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। उनका प्रथम श्रेणी औसत 69.85 का है, उन्होंने 160 गेंदों पर 161 रन बनाए जिसमें 18 चौके और पांच छक्के शामिल हैं। राहुल की चोट को लेकर चोपड़ा ने कहा, यह राहुल के करियर की सबसे बड़ी समस्या रही है। चोट या बीमारियां गलत समय पर आई हैं और कई बार आई हैं। जिस तरह से उन्होंने पहली पारी में खेला और इसके बाद दूसरी पारी में भी वह निडर होकर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए भी नुकसानदेह रहेगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!
Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185
Stack trace:
#0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim()
#1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...')
#2 {main}
thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185